पीलीभीत, अप्रैल 19 -- बीसलपुर। घर से कोचिंग गया छात्र रहस्य मय ढंग से लापता हो गया। छात्र के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गांगूपुर निवासी देवपाल पुत्र अयोध्या ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र शिव गंगवार 16 वर्ष दिनांक 17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे रोजाना की तरह घर से यह कहकर निकला था कि वह कोचिंग पढ़ने बीसलपुर जा रहा है। जब वह शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और परिजनों ने आसपास व कोचिंग सेंटर पर पता किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने प्रार्थनापत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...