कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता, केस
गाजीपुर, मई 19 -- जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने अपने पट्टीदार के एक रिश्तेदार पर पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में सोमवार नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार को दोपहर करीब 12 बजे उनकी नाबालिग पुत्री कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घटना के समय पीड़ित बलिया जिले में हलवाई का काम करने गए थे, जहां उन्हें पत्नी ने फोन पर बेटी के गायब होने की सूचना दी। पीड़ित का आरोप है कि उनके पट्टीदार का रिश्तेदार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.