वाराणसी, फरवरी 18 -- फोटो: डीआरएम एनईआर: बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण करते डीआरएम आशीष जैन वाराणसी। डीआरएम आशीष जैन ने बुधवार को बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित होने वाली गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों, उनकी पावर डिस्ट्रीब्यूशन, डीजल जनरित्र संयंत्रों, एच टाइप कपलिंग, हाइड्रोलिक ब्रेकिंग प्रणाली और अग्निशमन प्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने टाइटलॉक सेंटर बफर कपलर सिस्टम और एलएचबी कोच उन्नत ट्विन-पाइप, ग्रेज्युएटेड-रिलीज़, एक्सल-माउंटेड डिस्क ब्रेक सिस्टम का भी जायजा लिया। उनके साथ सहायक यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एंड वैगन) ओजस श्रीवास्तव भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.