मऊ, मार्च 12 -- मऊ, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गुरुवार को मऊ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का गहनता के साथ निरीक्षण करके जायजा लिया। डीआरएम ने पांच घंटे तक कोचिंग डिपो, यार्ड, प्लेटफार्म और कालोनी की व्यवस्था की जांच किया। इस दौरान डीआरएम ने कोचिंग डिपो कार्यालय के मुख्य द्वार के पास कपड़ा पसारे जाने पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाया। साथ ही साथ प्लेटफार्म नम्बर चार, पांच पर यात्री सुविधाओं के बाबत अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया। डीआरएम ने सख्ती के साथ चेताया कि यात्री सुविधाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेल सुविधाओं की बेहतरी को लेकर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने गुरुवार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.