प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाइकगंज बाजार निवासी रवि प्रकाश सोनकर का छह वर्षीय मासूम बेटा हनी सोनकर शनिवार सुबह बाजार स्थित माता मैया धाम स्थित कोचिंग सेंटर पढ़ने जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक तेजी से आए और उसे टक्कर मारकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल मासूम हनी का परिजनों ने सीएचसी कालाकांकर में इलाज कराया। हनी के दादा ओम प्रकाश ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.