कोचिंग जा रहे छात्र को पिकअप ने रौंदा, मौके पर मौत
मुरादाबाद, फरवरी 18 -- थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय बाइक सवार छात्र की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्र घर से कोचिंग के लिए निकला था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना डिलारी के ग्राम सलीम सराय निवासी जीशान (18) पुत्र मोहम्मद रफी मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी बाइक से इस्लाम नगर कोचिंग पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम इस्लाम नगर और सलेम सराय के बीच लिंक रोड पर पहुँचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों को सूचित किया। जवान बेटे की मौत की खबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.