बरेली, मई 9 -- नवाबगंज। अपने गांव से साइकिल से नवाबगंज कस्बे में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा से दूसरे समुदाय के तीन शोहदों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। शनिवार दोपहर करीब दो बजे शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोहदों को मौके पर पकड़ कर पीटा। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शोहदों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों पर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने में तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...