लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सोमवार दोपहर अलीगंज रोड पर एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना हो गई। मोहल्ला नीचीभूड़ कोचिंग जा रही छात्रा को बाइक सवार मनचलों ने रास्ते में रोककर छेड़ छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। लंबे समय से मनचलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस और एंटी रोमियो टीम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। लोगों का आरोप है कि गश्त के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है जिसका फायदा उठाकर मनचले खुलेआम छात्राओं को निशाना बना रहे हैं। जबकि अब तो कोतवाली में पुलिस फोर्स की भी कमी नहीं है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। अभिभावकों ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यदि ज...