गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- श्रीपुर। श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार रास्ते में एक युवक ने उसकी राह रोककर अभद्र व्यवहार किया। उससे जबरन बात करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने उसे धमकी भी दी। भयभीत छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल श्रीपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.