संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर। खलीलाबाद के तितौवा चौकी क्षेत्र की रहने वाली कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा से बाइक सवार दो युवक रविवार की शाम को चेन छीन कर भाग गए। छात्रा की हल्ला गुहार पर आस-पास के लोग जुट गए। इधर छात्रा की सूचना पर तितौवा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी सक्रिय हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। छात्रा और दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। देर शाम को पुलिस पीड़ित छात्रा और दोनों युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ करने में जुटी थी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.