अंबेडकर नगर, अगस्त 22 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के सोहगूपुर गांव में कोचिंग जा रही 15 वर्षीय छात्रा की साइकिल में बाइक से टक्कर मारकर गिराने, अभद्रता करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामलें में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां संगीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री ज्योति दोपहर साइकिल से कर्बला बाजार स्थित कोचिंग जा रही थी। आरोप है कि बाजार से करीब 100 मीटर पहले नहर पटरी के सुनसान स्थान पर आदर्श यादव और उसके साथी ने बाइक से छात्रा की साइकिल में सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसके साथ अभद्रता की और धमकी देते हु...