कोचिंग जा रही छात्रा को बालू लदे हाइवा ने कुचला, मौत
समस्तीपुर, जून 3 -- रोसड़ा। समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रही एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ। घटना रहुआ सेंटर चौक के सुबह करीब छह बजे हुई। बताया जाता है कि रहुआ वार्ड संख्या-08 निवासी सत्तो पासवान की 16 वर्षीय पुत्री निकिता कुमारी अपनी दो सहेलियों के साथ कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान बालू लदा एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर छात्राओं की ओर बढ़ गया। निकिता हाइवा की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.