बेगुसराय, मई 14 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। मेघौल पंचायत के मलमल्ला गांव से बुधवार को अपने अपने घर से कोचिंग जाने के लिए एक साथ निकले तीन बालक गायब है। जिससे उसके परिजन काफी परेशान हैं। गायब बालकों के परिजनों ने बालकों के लापता हो जाने की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गायब हुए बच्चों में सभी मलमल्ला गांव के हैं। उनकी पहचान मलमल्ला गांव निवासी नितेश पासवान के 11 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार, संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सोनल कुमार व पप्पू पासवान के 10 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के अनुसार तीनों बालक बुधवार को एक साथ अपने घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि तीनों बालकों के कहीं घूमने के उद्देश्य से चले जाने ...