कन्नौज, जून 1 -- ठठिया (कन्नौज)। कोचिंग जाने के लिए घर से निकले 12वीं के छात्र का शव सोमवार देर शाम बिलंदापुर गांव के पास जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। ठठिया थाना क्षेत्र के टिकरौरियनपुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय निखिल यादव उर्फ उदित सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से कोचिंग और लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसी दौरान बिलंदापुर गांव के पास एक खेत के निकट जामुन के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। पेड़ के नीचे उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी。 यह भी पढ़ें- लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला...