कोचिंग जाते समय सड़क हादसा, छात्र की मौत
रांची, जून 13 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरगांव पतरा के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बताया जाता है कि कानीजाड़ी निवासी जुल्फान अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र समाऊल अंसारी अपने मित्र 18 वर्षीय रोहित तिग्गा के साथ बाइक से चान्हो थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जा रहा था। इसी दौरान सरगांव पतरा के निकट मुर्गी लदे एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल मांडर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही समाऊल अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.