कोचिंग छात्राओं से अभद्रता की शिकायत पर युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के डीडी चौक क्षेत्र में कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणियां करने की शिकायत पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 14 जून को आवास विकास चौकी क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डीडी चौक के आसपास एक व्यक्ति कोचिंग के लिए आने-जाने वाली छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र शिवाजी सिंह निवासी होली चौक, आवास विकास रुद्रपुर को चौकी बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी उत्तेजित हो गया और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के समझाने के बावजूद उसके शांत नहीं होने पर उसे बीएनएसएस की धारा 170 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.