मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगानगर इलाके से घर से कोचिंग गई 17 वर्षीय छात्रा चार दिनों से लापता है। उसके पिता ने कच्ची पक्की ओपी में आवेदन दिया था, जिसपर शुक्रवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।पुलिस को बताया है कि नौ मार्च की शाम उसकी पुत्री माधोपुर इलाके में कोचिंग करने गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि सकरा थाना क्षेत्र के जुवन पट्टी गांव के वरुण कुमार ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। इधर, सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.