अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने ब्रेनवॉश कर विहार के युवक पर अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस कोचिंग सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय रहमान निवासी किशोरी रामघाट रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। रोजाना की तरह बीते 19 मई को वह कोचिंग आई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पता चला कि किशोरी ने कोचिंग सेंटर के बने शोरूम के एक कर्मचारी के मोबाइल से कॉल की थी। परिजनों ने वहां जाकर पूछताछ की तो कोई संतोष जन...