रुडकी, अप्रैल 5 -- कोचिंग गई एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से यूपी के बरेली व हाल कलियर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री 3 मार्च की शाम दरगाह क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए गई थी लेकिन कोचिंग के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.