प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- प्रतापगढ़। पट्टी के एक गांव की 15 साल की छात्रा कक्षा 10 में पढ़ती है। वह पट्टी कस्बे के कुम्हिया मोहल्ले में कोचिंग में भी पढ़ती है। वह एक दिसंबर को कोचिंग गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। उसे अगवा करने की आशंका में लोग कंधई थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव निवासी युवक के घर गए तो पता चला कि वह भी नहीं है। छात्रा के दादा ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...