सासाराम, जुलाई 30 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। छात्रा के वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में जफर खान नाम के युवक पर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक का फोन उनकी बेटी के पास प्रतिदिन आता था। कई बार उन्होंने युवक से बात करने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि इसी युवक ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात...