कोचिंग गई किशोरी लापता, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग के लिए बाजार गई 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउक गांव निवासी संदीप पुत्र रणजीत पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी की मां के मुताबिक उसकी बेटी 16 सितंबर को अम्बरपुर बाजार स्थित कोचिंग के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान संदीप उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चला।परिजनों की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.