प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- देल्हूपुर इलाके का एक परिवार शहर के मीराभवन में रहता है। उनके घर की 16 वर्षीय किशोरी 18 अप्रैल की शाम कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि कोचिंग में साथ पढ़ने वाला शाश्वत सिंह उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कराया है। इसी प्रकार अंतू थाना क्षेत्र के भट्टी बाजार के पास स्थित एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 7 अप्रैल को लापता हो गई। किशोरी की मां ने हरदोई निवासी चंदन राठौर पर मोबाइल से प्रेमजाल में फंसाकर भगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.