मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के आईजी कॉलोनी से कोचिंग जाने के लिए निकले दो भाई गुरुवार शाम साढ़े चार बजे लापता हो गए। छात्र तेजस्वी कुमार (13) व निशांत कुमार (09) के देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर छात्र के पिता श्यामनाथ राम ने सदर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।दो छात्रों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। आईजी कॉलोनी से लेकर ब्रह्मपुरा के नुनफर तक मोहल्लों व गलियों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला। छात्रों के गायब होने के करीब सात घंटे बाद पता चला कि दोनों भाई कोचिंग जाने की जगह साहेबगंज थाना के फूल सकरा गांव अपने मामा के घर चले गए हैं। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी, जब उनके मामा ने फोन किया तब इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.