लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- कोतवाली सदर क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की गढ़ी रोड निवासी एक महिला ने बताया कि 24 जनवरी को शाम उनकी 15 वर्षीय पुत्री और उनके पास रहकर पढ़ाई कर रही 15 वर्षीय किशोरी कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थीं। दोनों छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। कोचिंग समाप्त होने के बाद जब दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। दोनों के पास स्कूली बैग भी था। रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.