कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव की शबा बेगम ने बताया कि उसका नौ वर्षीय बेटा नूर अली 20 अप्रैल की शाम कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई। सुराग नहीं लगने पर पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। सर्विलांस सेल को भी लगाया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...