शामली, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के गांव कनियान पुलिया के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सोमवार को मुजफ्फरनगर जनपद के गांव बिराल निवासी अभिषेक पुत्र ब्रह्मपाल सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग कर रहा है। प्रतिदिन अपने गांव से बड़ोत कोचिंग के लिए जाता है। सोमवार की सुबह भी अपने गांव से बाइक पर सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार युवक एलम कनियान मार्ग नहर पुलिया के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.