लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेतरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी गांव निवासी संटू यादव के 14 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के लापता होने के पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार छात्र सुधांशु 17 मार्च को सुबह साढ़े छह बजे घर से कोचिंग के लिए निकला था। मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने 18 मार्च को तेतरहट थाना में आवेदन देकर पुलिस से छात्र को खोजने की गुहार लगायी। पिता ने बताया कि सुधांशु मोबाइल भी नहीं रखता है। उन्होंने बताया कि लगातार रिश्तेदार और आसपास के क्षेत्र में अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे हैं। मगर अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद से घर में मातम जैसा माहौल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण ने भी इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.