कोचिंग के बाहर खड़ी बाइक गायब
नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित बलराज मार्केट में कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ी बाइक बदमाश चुरा ले गया। लुक्सर निवासी सिंहराज 10 जून को दोपहर 1:30 बजे बच्चे की फीस जमा करने कोचिंग गए थे। उन्होंन सेंटर के सामने बाइक खड़ी की। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मामला दर्ज किया गया है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर जल्द बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.