प्रमुख संवाददाता, जून 21 -- BPSC Success Story: कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और कुछ कर गुजरने की सच्ची जिद हो, तो सीमित संसाधन और तंगहाली भी आपकी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं। इस बात को सच साबित कर दिखाया है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव (हाल मुकाम गोबरसाही) की रहने वाली बेटी जया ने। जया ने 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 934वीं रैंक हासिल कर सीधे डीएसपी का पद हासिल किया है। यह सफलता इसलिए बेहद खास है क्योंकि जया ने सिविल सेवा परीक्षा में लगातार तीसरी बार सफलता का परचम लहराते हुए हैट्रिक मारी है। एक साधारण और बेहद सीमित आय वाले परिवार से आने वाली जया की इस अभूतपूर्व कामयाबी ने न केवल उनके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए हैं, बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले का मान पूरे ...