कोचिंग के छात्रों की समस्या होगा समाधान, निगरानी को बनेगी समिति
रांची, मार्च 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की शिकायतों के समाधान के लिए जिला या प्रखंड स्तर पर हेल्पलाइन और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ गठित किया जाएगा। सभी पंजीकृत कोचिंग सेंटरों से संबंधित शिकायतों और उल्लंघनों का भौतिक एवं डिजिटल रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा। राज्य में चल रहे कोचिंग संस्थानों के संचालन और निगरानी को व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक जिले में जिला कोचिंग सेंटर नियामक समिति का गठन होगा। समिति कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावे और लुभावने प्रस्ताव जैसे कदाचारों पर भी निगरानी रखेगी।दरअसल राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा अनुमति मिलने के बाद अब विधि विभाग ने झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) अधिनियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया है। राज्यपाल ने बीते 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.