सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के स्कूलों के बाहर कोचिंग संस्थानों के पोस्टर-बैनर लगाने पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी विद्यालय परिसर या उसके आसपास कोचिंग का प्रचार सामग्री पाई गई, तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। डुमरा बीईओ अरविंद कुमार ने कहा है कि डीएम के आदेश के आलोक में सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से ऐसे पोस्टर-बैनर हटाने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों की दीवारों, गेट और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह पोस्टर-मुक्त रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान यदि कहीं भी कोचिंग संस्थानों का प्रचार दिखाई देता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा और जिम्मेदार प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई तय है। इसको लेकर सभी स्कूलों...