कोचिंग, होटल और अस्पताल संचालकों को अग्नि सुरक्षा का दिया जाएगा प्रशिक्षण
कानपुर, जून 25 -- कानपुर, संवाददाता। लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अग्नि सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाएगा। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर 26 से 29 जून तक पुलिस कार्यालय सभागार में कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, होटलों और अस्पताल के संचालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के विशेषज्ञ अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, विद्युत सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिससे आपदा के समय त्वरित और प्रभावी निर्णय लिया जा सके। हाल में ही हुए अग्निकांड को देखते हुए इस अभियान की शुरूआत होगी। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन 31 कोचिंग संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.