कोचाधामन प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम
किशनगंज, जून 27 -- बिशनपुर। निज संवाददाता हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में त्याग,बलिदान, मातम और सत्य का प्रतीक मुहर्रम कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न जगहों पर मुहर्रम का जुलूस निकाला गया और लोगों ने कर्बला के मैदान में अपने विभिन्न करतब को दिखाया। इस दौरान कोचाधामन थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे, कोचाधामन थानाध्यक्ष मो इजहार आलम व अन्य पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते दिखे। वहीं शनिवार को बिशनपुर में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया,आसपास के दर्जनों गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग बिशनपुर बाजार पहुंचे और कर्बला के मैदान में अपना करतब पेश किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर निकला पारंपरिक निशान जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.