किशनगंज, मई 19 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के तीन पंचायत मजगामा,बुआलदाह और बिशनपुर में सहयोग शिविर हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के द्वारा 'सबका सम्मान जीवन आसान' मिशन के अंतर्गत जन समस्याओं के समाधान हेतु पंचायत स्तर तक प्रशासनिक पहुंच को आसान करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोगों ने पेंशन,इंदिरा आवास,जॉब कार्ड, जमीन तथा अन्य विभाग से जुड़े अपने समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। यह भी पढ़ें- कोचाधामन के तीन पंचायतों में लगाया सहयोग शिविर विशेष शिविर का आयोजन ग़ौरतलब है कि प्रत्येक माह में पहले और तीसरे मंगलवार को सभी पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन होना है जिसमें सभी विभागों के सभी तरह की समस्याओं का निपटान 30 दिनों के अंदर किया जाना अनिवार्य है। आवेदन ऑफलाइन एवं सहयोग पोर्टल के माध...