कोचागोड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
बोकारो, मार्च 16 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड में रविवार को कोचागोड़ा स्थित जेहरा थान में आदिवासी बाहाबोंगा समिति कोचागोड़ा की ओर से प्रकृति पर्व सरहुल धुमधाम से मनाया गया। पुजारी एवं पहान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करायी गयी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि में संथाल समाज भारत दिशाेम मांझी बाबा बिनोद किस्कू ने कहा कि आदिवासियों का मुख्य पर्व सरहुल पूजा है। जिसमें प्रकृति की पूजा होती है। यह पर्व एकता एवं शांति का पर्व है। पर्व त्योहार समाज के लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ रतन लाल मांझी ने कहा कि आदिवासी समाज में कुछ बुराइयों के कारण अभी भी समाज काफी पिछड़ा है। शिक्षा के साथ साथ जागरूकता से समाज को नई दिशा की ओर अग्रसर होना पडेगा। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू, झामुमो किसान मोर्चा जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.