जहानाबाद, जनवरी 30 -- करपी, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के कोचहासा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे आहर में मछली मारने के दौरान एक पिन बम मिला। बम को एक पाईप में बन्द कर आहर में छिपाया गया था। मछली मारने वाले लोग ज़ब आहर का पानी सूखा कर मछली पकड़ रहे थे, उस वक्त एक प्लास्टिक का पाईप मिला। पाईप को जैसे हीं बाहर निकाला गया तो उसमे पिन बम निकला। आहर में बम मिलने की खबर मिलते हीं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण युवकों ने आनन फानन में इसकी सूचना 112 पुलिस तथा किंजर थानाध्यक्ष सिमरन राज को दी। सूचना मिलते हीं किंजर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ कोचहासा पहुंची। बम को देख कर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बम काफी शक्तिशाली है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ जहां बम रखा मिला है, उस जगह को चारों ओर से घेर दिया है। बम निरोधक दस्ता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.