सासाराम, जून 16 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले चातुर्मास व्रत सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गंगवलिया वन स्थित बाबा गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों एवं कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता ललन चौबे ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र दूबे ने किया। कार्यवाही के दौरान सदस्यों ने महायज्ञ समिति के गठन, समिति के नाम से बैंक खाता संचालन तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में महायज्ञ की तैयारियों को जमीनी स्तर पर गति देने, विभिन्न कार्यों के विभाजन, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ संचालन तथा जनसहयोग सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयोजन से जुड़े सभी कार्यों को सुव्...