सासाराम, सितम्बर 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोचस के महुआरी स्कूल में बुधवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सह सखी वार्ता आयोजित हुई। अधिकारियों ने बाल विवाह को सामाजिक कुप्रथा बताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को समाज के विकास का आधार बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...