कोचस में एक्सिस बैंक एटीएम से 32.68 लाख की लूट (ध्यानार्थ)
सासाराम, जून 14 -- बोलेरो से आए अपराधियों ने पूरी तैयारी के साथ एटीएम को बनाया निशाना सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय,यूपी के चंदौली से लूट में प्रयुक्त बोलेरो बरामद करगहर, एक संवाददाता। रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत के बक्सर रोड स्थित बस स्टैंड के समीप लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर अपराधियों ने करीब 32 लाख 68 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना उस समय हुई जब एटीएम केंद्र पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अपराधी बोलेरो वाहन से आए थे और पूरी तैयारी के साथ एटीएम को निशाना बनाया। उन्होंने गैस कटर और अन्य औजारों की मदद से मशीन को काटकर उसमें रखी भारी नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस सक्रिय हो गई।
पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.