कोचस में अपराध का बढ़ा ग्राफ: दिनदहाड़े लूट और छिनैती की घटनाओं से दहशत में लोग
सासाराम, जून 15 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस नगर पंचायत और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आमलोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार, बैंक और ग्रामीण मार्गों पर सक्रिय अपराधी गिरोह बेखौफ होकर चेन स्नेचिंग, लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्यशैली व नियमित गश्त नहीं होने से घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले चार महीनों में दुकानों और घरों में चोरी के साथ-साथ करीब दो दर्जन से अधिक लूट और छिनैती की घटनाएं हुई हैं। खासकर अपाची बाइक सवार अपराधियों का गिरोह क्षेत्र में लगातार सक्रिय बताया जा रहा है, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- कोचस में अपराध का बढ़ा ग्राफ: दिनदहाड़े लूट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.