सासाराम, मई 13 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस स्थित धर्मावती नदी के किनारे बुधवार को उस समय मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। जब एक कलंकिनी मां ने अपनी नवजात बच्ची को नदी किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गई। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए झाड़ियां की ओर गए तो एक नवजात के रोने की आवाज सुनकर चौंक गए। घटना की जानकारी होते ही स्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कपड़े में लपेट उसे गोद में लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया आठ घंटे पहले जन्मी बच्ची का वजन डेढ़ किलो है । जिसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। साफ-सफाई और प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर चिकित्सा की आवश्यकता थी। अस्पताल में सीपीएपी मशीन या वेंटिलेटर जैसे उपकरण नहीं होने के क...