कोचस के कुछिला में भारत स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सासाराम, सितम्बर 8 -- कोचस, एक संवाददाता। उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुछिला में भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुश्री सुरभि राज ने स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के विभिन्न नियमों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुशासन, टीम भावना तथा सेवा कार्यों के महत्व को समझा। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने कहा कि भारत स्काउट-गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार, अनुशासित और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक बनाना है। यह भी पढ़ें- Kishang...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.