कोचड़ा में सत्यनारायण कथा का समापन
चाईबासा, जून 1 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। हाटगम्हारिया प्रखंड के कोचड़ा गांव में आयोजित त्रिदिवसीय पाला (सत्यनारायण कथा) का रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सफलतापूर्वक समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की विशेषताएँ सत्यनारायण कथा एवं पाला प्रस्तुति के लिए पड़ोसी राज्य ओडिशा के केंऊँझरगढ़ और मयूरभंज जिलों से प्रसिद्ध कथा वाचकों एवं कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। केंऊँझरगढ़ के मदन मोहन दास तथा मयूरभंज के पंचानन बारिक ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ पारंपरिक शैली में प्रभावशाली पाला की प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.