वारंगल, अप्रैल 11 -- तेलंगाना के वारंगल से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। लगभग 10 दिन पहले वारंगल के बाहरी इलाके में एक निजी स्विमिंग पूल में एक तीन महीने की गर्भवती महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिले थे। बेटियों की उम्र 9 साल और 5 साल थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए शुक्रवार को महिला के पति और मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वारंगल के पुलिस कमिश्नर सनप्रीत सिंह के अनुसार, यह कोई हादसा नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।हत्या का खौफनाक कारण पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी मोहम्मद फरहाना, अपनी दो बेटियों और कोख में पल रहे भ्रूण की हत्या कर दी। हत्या की मुख्य वजह यह थी कि अजहरुद्दीन को पता चल गया था कि उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.