बोकारो, अप्रैल 3 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा कोक ओवन व कोल केमिकल्स के एचआरडी हॉल में लीन मैन्युफैक्चरिंग व 5एस क्यूसी जागरूकता विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोक,आयरन व स्टील ज़ोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों जैसे कोक ओवन व कोल केमिकल्स, आरएमएचपी, आरएमपी, स्टील मेल्टिंग शॉप 2 व सीसीएस, ब्लास्ट फर्नेस, स्टील मेल्टिंग शॉप (न्यू) व ओजी विभाग के लगभग 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन महाप्रबंधक के एन झा व महाप्रबंधक अनुपमा तिवारी द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। अनुपमा तिवारी ने लीन मैन्युफैक्चरिंग के सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया किस प्रकार इन तकनीकों को अपनाकर परिच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.