पटना, फरवरी 16 -- कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए 17 मूक-बधिर बच्चे कानपुर रवाना कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए 17 मूक-बधिर बच्चे कानपुर रवानापटना, प्रधान संवाददाता। कॉक्लियर इंम्प्लांट के लिए 17 मूक बधिर बच्चों व उनके परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा कानपुर रवाना किया गया। वहां उनका स्व. एसएन मेहरोत्रा ईएनटी फाउंडउेशन अस्पताल में कॉक्लियर इम्प्लांट किया जाएगा। इसके पहले पटना समाहरणालय में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इन बच्चों और उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें श्रवण श्रुति कार्यक्रम की जानकारी दी। ये सभी माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के थे। कॉक्लियर इम्प्लांट का खर्च नहीं उठा सकते थे। डीएम से बातकर उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। डीएम ने बताया कि पटना जिला से अबतक कुल 61 बच्चों को इम्प्लांट के लिए भेजा जा चुका है। एक-एक बच्चे पर इम्...