नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, व. सं.। नेब सराय थाना पुलिस ने एक लाख रुपये से ज्यादा की कोकीन के साथ नाइजीरियाई तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 39 वर्षीय इकेन्ना गेयस एजे मूलतः नाइजीरिया के लागोस का रहने वाला है। दिल्ली में वह देवली के राजू पार्क इलाके में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 19.45 ग्राम उच्च गुणवत्ता की कोकीन बरामद की है। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 29 मार्च को नेब सराय थाना एसएचओ पारस नाथ वर्मा राजू पार्क क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने तस्कर को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...