धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, मुकेश सिंह चालू वित्तीय वर्ष में बीसीसीएल का प्रदर्शन बेहतर नहीं है। कोयला मंत्रालय की ओर से जनवरी तक की जारी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीएल का उत्पादन पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले कोयला उत्पादन पांच मिलियन टन पीछे है। जनवरी तक बीसीसीएल का कोयला उत्पादन 27.61 मिलियन टन है। पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि तक 32.68 मिलियन टन था। यानी 15.52 % निगेटिव ग्रोथ है। डिस्पैच में भी 10.95 %का निगेटिव ग्रोथ है। जनवरी तक 28.23 मिलियन टन डिस्पैच हुआ है। पिछले वित्तीय वर्ष में 31.70 मिलियन टन था। वैसे विशेषज्ञों की मानें तो कंपनी के लिए राहत की खबर यह है कि कोकिंग कोल को क्रिटिकल मिनरल की श्रेणी में शामिल किए जाने से अगले वित्तीय वर्ष में कंपनी के दिन बहुरेंगे और वित्तीय स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है। पावर प्लांटों को कोयला आपू...