इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कोकावली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां गंदे पानी से लबालब भरी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नालियों की नियमित सफाई न होने से बदबू फैल रही है। स्थिति इतनी खराब है कि धार्मिक स्थल भी इससे अछूते नहीं हैं। मंदिर परिसर के आसपास फैली गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राम मंदिर के पुजारी पंडित अग्निवेश ने बताया कि गंदगी के चलते मंदिर आने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आया है। रामानंद, जितेंद्र, अजय, अग्निवेश, देशदीपक, नंदकिशोर, इंतेंद्र चौहान, सुनील और सौरभ पटेल सहित कई ग्रामीणों ने नाराजगी जताते ...